Harvard University Funding: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका की ही नहीं, बल्कि दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है। यहां पढ़ने के लिए दुनिया के कोने-कोने से छात्र आते हैं। हालांकि, इन दिनों हार्वर्ड को ट्रंप सरकार के सामने कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उसकी फंडिंग रोकी जा रही है। ऐसे में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है