Gensol Engineering Shares: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में सोमवार को एक बार फिर 5% का लोअर सर्किट लगा और शेयर गिरकर 110.71 रुपये के भाव पर आ गया। पिछले हफ्ते भी इसके शेयरों में कई बार ऐसे ही लोअर सर्किट लगते देखा गया था। इनफैक्ट पिछले 35 कारोबारी दिन में, सिर्फ 3 बार कंपनी के शेयरों में अब तक तेजी आई है। जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में हालिया गिरावट मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की कार्रवाई के बाद आई है