HDFC Securities Results : एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी स्टॉकब्रोकर एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कर चुकाने के बाद उसका मुनाफा बढ़कर 1,125 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में कंपनी के मुनाफे में 18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कंपनी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शुद्ध रेवन्यू 2,479 करोड़ रुपये रहा