Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में सात फेरे लेने की तैयारी में हैं। वो अपने कोलकाता स्थित आवास पर रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे। दिलीप घोष की यह पहली शादी होगी। घोष 19 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े गए थे और अब 41 साल के बाद अपनी मां के कहने पर शादी करने का फैसला किया है