Infosys lays off News: इंफोसिस ने 240 एंट्री लेवल कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के अनुसार ये कर्मचारी इंटरनल एसेसमेंट में नाकामयाब रहे। यह कदम फरवरी में बर्खास्तगी के दौर के बाद उठाया गया है। उस समय भारतीय आईटी सेवा फर्म ने इसी तरह की परिस्थितियों में 300 से अधिक प्रशिक्षुओं को नौकरी से निकाल दिया था। हालांकि ने इंफोसिस उन लोगों को NIIT और UpGrad के माध्यम से मुफ्त अपस्किलिंग कार्यक्रम उपलब्ध कराने का ऑफर दिया है