Tahawwur Rana Photo: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत ले आई है। NIA ने भारत पहुंचने के तुरंत बाद औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार किया। भारत आने के बाद NIA ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से तहव्वुर राणा की पहली फोटो जारी की है।