ऑलराउंडर अभिषेक डलहोर की आईपीएल में एंट्री हो चुकी है. चलते आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने डलहोर को नेट बॉलर के रूप में चुना है. डलहोर इससे पहले इंडियन स्ट्रीट लीग में खेल रहे थे जहां उन्होंने टेनिस बॉल टूर्नामेंट में बैटिंग और बॉलिंग में कमाल का प्रदर्शन किया. डलहोर की यह एक दिलचस्प और प्रेरणादायक कहानी है.