आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से मात दे दी। पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य ने 103 रन बनाए जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2025 में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब को सीजन में तीसरी जीत मिली है