Amit Shah: संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन पिछले दो दिनों में घटे घटनाक्रम के बीच नई सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है। चर्चा चल रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब देश में धर्मांतरण विरोधी कानून ला सकती है। गृह मंत्री के बयान के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा है।