लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से टेस्ट सीरीज में खेलने की बजाए पाकिस्तान में टी20 फ्रेंचाइजी लीग खेलने की प्राथमिकता दी है. वह पीएसएल में पूरे सीजन के लिए कराची किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.इसी दौरान बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे में टेस्ट सीरीज खेलेगी लेकिन लिटन ने टेस्ट सीरीज से किनारा कर लिया है.