(खबरें अब आसान भाषा में)
Public Holiday: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने नए ऐलान के मुताबिक, अब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह फैसला उनके समाज और संविधान में दिए गए महान योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है