संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, शान्तिमय व समावेशी दुनिया को आकार देने के लिए ठोस क़दम उठाए जाने पर चर्चा हुई. पिछले वर्ष, सितम्बर में एक अहम शिखर सम्मेलन में भविष्य के लिए सहमति-पत्र (Pact for the Future) को पारित किया गया था, जिसके लक्ष्यों को अब वास्तविकता में तब्दील करने पर विचार-विमर्श हो रहा है.