विपराज निगम के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को इस आईपीएल में नया सितारा मिल गया है. 20 साल के इस उभरते हुए ऑलराउंडर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी में एडेन मार्करम जैसे दिग्गज को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. उसके बाद ताबड़तोड़ बैटिंग से दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी से विपराज हीरो बनकर उभरे हैं.