हैदराबाद, 24 मार्च (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में 23 वर्षीय महिला दुष्कर्म से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।जीआरपी ने बताया कि राजकीय गांधी अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है। उसने