#MarketsWithMC | बाजार में आने वाली है 1000 Points की Rally! | Stock Market Rally | Moneycontrol Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि क्या आपको लग रहा है कि मैंने तो रैली मिस कर दी? कोई चिंता नहीं, अभी तो 700-1000 अंकों की रैली और बाकी है। ये एक्सपायरी हफ्ता है, बाजार का ट्रेंड घूम चुका है। अगर एक्सपायरी 24,000 के ऊपर हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। 200 DMA है 24,075 पर, एक्सपायरी वहां भी हो सकती है। बस आपको बने रहना है और अपना SL ट्रेल करना है। 22,150 से हमारा एक ही नजरिया है। निफ्टी पर लॉन्ग रहें। स्ट्रेटजी रही है कि लॉन्ग रहें और पिछले दिन के निचले स्तर को SL बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज फिर गैप अप हो रहा है, नया ट्रेलिंग SL 23,133 पर लगाए। अगर 23,133 पर SL लगा तो भी 1000 अंक आपकी झोली में हैं।