SEBI’s Board Meeting: सेबी के चेयरमैन बनने के बाद तुहिन कांता पांडेय पहली बार बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अगले वित्त वर्ष 2026 के सेबी के बजट के साथ-साथ विदेशी निवेशकों से जुड़े नियमों में ढील पर चर्चा होगी। इसके अलावा अलग-अलग मार्केट सेगमेंट्स में कई ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस (EoDB) पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। यहां सेबी के बोर्ड की बैठक में होने वाली चर्चा के बारे में बताया जा रहा है