Saurabh Rajput Murder Case: चार मार्च को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत को मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर उसके शरीर के टुकड़े करके सीमेंट से भरे एक ड्रम में बंद कर दिया था। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए और इस दौरान राजपूत के परिवार को अपने फोन से संदेश भेजकर गुमराह करते रहे