भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय को ठेकेदारी में चार प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस पर्दे के पीछे से अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की श्रेणी में मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है।