बिहार के गया जिले के एक सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराये जाने को लेकर विवाद के बाद राज्य शिक्षा विभाग ने विद्यालय की प्राचार्य और एक शिक्षक का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी (गया) ओम प्रकाश ने आंती थाना अंतर्गत जमालपुर इल