Gensol Engineering Shares: जेनसॉल इंजीनयिरिंग की रेटिंग में कटौती इसके शेयरों के लिए बड़ा झटका लेकर आई। लगातार तीन दिनों तक इसमें लोअर सर्किट लगा और इसके साथ ही आठ कारोबारी दिनों में यह 42 फीसदी से अधिक टूट चुका है। अब इसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) ने इस्तीफा दे दिया है। जानिए कंपनी के नए सीएफओ कौन हैं और कंपनी के शेयरों पर बिकवाली का दबाव क्यों है?