Stock market : मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती रही, लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार सपाट बंद हुआ है। शुरुआती तेजी के बाद,निफ्टी जल्दी ही सपाट हो गया। यह 22,545.05 पर बंद होने से पहले एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। पिछले दो कारोबारी सत्रों में अनिर्णय की स्थिति देखने को मिली है,ऐसा संभवतः ओवरसोल्ड स्थितियों के कारण है