दिल्ली चुनाव में यमुना की सफाई का मामला बड़ा चुनावी मुद्दा बना था। यमुना की सफाई को खुद बीजेपी ने 3 साल की डेडलाइन सेट की थी। और अब उसे जमीन पर उतारने के लिए सरकार के गठन से पहले ही एक्शन प्लान पर काम शुरू हो गया है। 3 साल के भीतर यमुना को साफ करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई एजेंसियां और सरकार के कई विभाग एक साथ आएंगे