Sun TV Shares: सन टीवी नेटवर्क के शेयरों पर आज दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजों ने ऐसा दबाव बनाया कि यह 6 फीसदी से अधिक टूट गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी के ऐड रेवेन्यू में गिरावट आई और मार्जिन पर काफी दबाव रहा। ऐसे में आज शेयरों पर भी दबाव दिखा। जानिए कि दिसंबर तिमाही इसके लिए कैसी रही और आगे क्या रुझान है?