Dalal Street: अगले हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा आने वाले मुद्रास्फीति और अन्य मैक्रो-इकोनॉमिक आंकड़ों से तय होगी। एनालिस्ट्स ने यह राय जताते हुए कहा है कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार पर असर डालेंगी। सोमवार को बाजार का रुख शनिवार को घोषित दिल्ली चुनाव परिणामों पर निर्भर कर सकता है