केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। यहां पहाड़ियों पर एक दुर्लभ फूल की शुरुआती झलक दिखाई देने लगी है, जिसके खिलने का इंतजार वर्षों से किया जाता है। आने वाले महीनों में यहां का नजारा पूरी तरह बदल सकता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है