Stocks to Watch on Budget Day: बजट पेश होने के एक दिन पहले मार्केट को हर सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला था और निफ्टी के हर सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन बंद हुए थे। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार चौथे दिन रिकवरी के बावजूद रिकॉर्ड हाई से 10.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था