फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संबंधी गतिविधियों पर 60-65 अरब डॉलर खर्च करेगी। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 24 जनवरी को यह जानकारी दी। टेक कंपनियों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकाइयों को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। इस तरह कंपनी द्वारा 2025 में कैपिटल एक्सपेंडिचर में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीते साल यानी 2024 में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर 38-40 अरब डॉलर रहा था