शेयर मार्केट इन दिनों एक ऐसी अबूझ पहले बन चुका है जिसे जितना समझने की कोशिश कर रहे हैं उतने ही फंसते जा रहे हैं। अगर आप आज यानि 24 जनवरी को सेंसेक्स निफ्टी का चार्ट देखेंगे तो आप भी इस बात से इनकार नहीं कर पाएंगे। दिन भर के कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 76,985 का हाइएस्ट लेवल टच किया था। जबकि कारोबार के अंत में वह आधा फीसदी से कुछ कम गिरकर 76,190 पर बंद हुआ। यानि एक दिन में 800 अंकों का ऊपर नीचे होना। अगर आप मार्केट को समझते हैं तो ये भी जान ही गए होंगे मार्केट फिलहाल किसी को मौका देने के मूड में नहीं है।