जतिन शर्मा
नए साल में भारत में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा आतंकी अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग के हाथ लगी आतंकी हमले की साजिश की महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली और पंजाब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकियों के निशाने पर हैं।
खुफिया विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत में 2025 में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रच रही है।आईएसआई और पाकिस्तान में मौजूद इस्लामिक टेरर ऑर्गनाइजेशन भारत में सिलसिले वार तरीके से बम ब्लास्ट करने की फिराक में है। खुफिया विभाग के मुताबिक इस्लामिक टेरर ऑर्गनाइजेशन बांग्लादेश की मदद से भारत में आतंकी हमले करना चाहते हैं।
खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर
खुफिया विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश के आतंकी संगठन पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर नई दिल्ली, पंजाब, और मेट्रो शहरों के अति व्यस्तम इलाकों को निशाना बना सकते है। खुफिया विभाग के इस महत्वपूर्ण अलर्ट के बाद देश की तमाम इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है और दिल्ली और पंजाब पर विशेष फोकस रखने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना जैसी बीमारी फिर मचाएगा तबाही?चीन में Covid19 जैसा HMPV वायरस मिला