विश्व भर में, 5 से 19 वर्ष की आयु के 9.5 करोड़ से अधिक बच्चे व किशोर, ठीक से न सुन पाने और ऐसी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनका न तो उचित समाधान हुआ है और न ही आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने, 3 मार्च को ‘विश्व श्रवण दिवस’ के अवसर पर, देशों की सरकारों, नागरिक समाज और साझेदारों संगठनों से ठोस क़दम उठाने का आग्रह किया है, ताकि बच्चों की सुनने की क्षमता की रक्षा की जा सके.