संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण बोर्ड – INCB ने बताया है कि फ़ेंटानिल ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की एक खेप को, एक अन्तरराष्ट्रीय पूर्व चेतावनी प्रणाली की मदद से रोकने में सफलता मिली है. इस खेप से तैयार की जा सकने वाली फ़ेंटानिल की मात्रा इतनी अधिक थी कि उससे क़रीब 1.6 अरब तक जानलेवा डोज़ बन सकती थीं.