Shardul Thakur Bowling: सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी के एलीट ग्रुप ए में मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने अपनी घातक गेंदबाजी से तबाही मचा दी. शार्दुल ने असम के खिलाफ मुकाबले में अपने स्पेल की पहली 7 गेंद यानी 1.1 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए. शार्दुल की इस दमदार गेंदबाजी से मुंबई की टीम ने बड़ी जीत हासिल की.