Assam officer Nupur Bora : अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी रविवार रात को होनी थी, लेकिन बोरा के घर पर न होने के कारण इसे टाल दिया गया। सोमवार तड़के उनके लौटने पर कार्रवाई शुरू हुई। बाद में बोरा से जुड़े तीन और ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जिनमें बारपेटा का एक किराए का मकान शामिल है, जहां अब भी तलाशी चल रही है।