देश के दूसरे दक्षिण-तटीय और पूर्वी राज्यों में भी मौसमी हलचल बनी रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में पृथक स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ-साथ तटीय कर्नाटक में भी अलग अलग जगहों पर बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।