Budget international travel: अगर आप भी विदेश घूमना चाहते हैं, लेकिन बजट देखते ही प्लान कैंसिल कर देते हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं। दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां आप 40,000 रुपये के अंदर आराम से ट्रिप का मजा ले सकते हैं। चाहे सन-किस्ड बीच हो, रंगीन शहर, संस्कृति, फूड या नेचर हर चीज आप कम खर्च में एंजॉय कर सकते हैं। सही प्लानिंग, सस्ती फ्लाइट और बजट-फ्रेंडली स्टे से ये अनुभव यादगार बन सकता है