(खबरें अब आसान भाषा में)
पंजाब की एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे को बगल में बैठा कर दुल्हन खुद अपनी थार ड्राइव कर ससुराल पहुंची है। हंसती-मुस्कराती पूरे स्वैग से ये दुल्हन जब अपने ससुराल पहुंची तो देखने वाले देखते रह गए। ये वीडिया पंजाब के लुधियाना शहर का बताया जा रहा है।