सोलर सिस्टम लगवाने के बाद कृष्णा यादव को शुरुआत से ही सही फायदा नहीं मिला। उन्होंने इसके लिए लोन लिया था, लेकिन सिस्टम सिर्फ करीब 2 घंटे का बैकअप देता था और कुछ समय बाद पूरी तरह बंद हो गया। मामला उपभोक्ता आयोग तक पहुंचा, जहां 15 सितंबर को आयोग ने फर्म के खिलाफ एकतरफा फैसला सुनाते हुए ब्याज समेत पूरी रकम वापस करने का आदेश दिया। पैसे वापस मिलने के बाद फर्म अपना सोलर सिस्टम वापस ले सकती है।