मध्य पूर्व में जारी युद्ध और अस्थिरता के बीच, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक – होर्मुज़ में शुरू हुआ परिवहन व्यवधान, अब एक व्यापक विकास जोखिम में तब्दील हो चुका है. संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) ने मार्च की शुरुआत से ही चेतावनी दी है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में उत्पन्न व्यवधान केवल ऊर्जा बाज़ारों तक सीमित नहीं हैं.