होंडुरस में, भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष के समर्थन से संचालित एक संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम के ज़रिये, एक दूरस्थ व दुर्गम इलाक़े में, सुरक्षित पानी, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही, यह कार्यक्रम बेहतर स्वास्थ्यप्रद व्यवहारों और मज़बूत सामुदायिक भागेदारी को भी बढ़ावा दे रहा है.