हेती में संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि मारिया इज़ाबेल सल्वाडोर ने आगाह किया है कि आपराधिक गुटों की हिंसा में कोई कमी नहीं आई है और देश पूर्ण रूप से अराजकता के कगार पर है. उन्होंने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठित आपराधिक गुट राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स पर अपना नियंत्रण बढ़ाने के लिए सुनियोजित ढंग से मुहिम चला रहे हैं.