(खबरें अब आसान भाषा में)
दुनिया ने, बुधवार को उस काले दिन की 80वीं बरसी मनाई, जब 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया था. यह घटना न सिर्फ़ दूसरे विश्व युद्ध में एक निर्णायक मोड़ बनी, बल्कि इनसानियत के इतिहास में एक ऐसा गहरा ज़ख़्म छोड़ गई, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है.