चेन्नई में माहौल में जबरदस्त उत्साह है। तमिलगा वेट्री कजगम के अध्यक्ष विजय रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।