(खबरें अब आसान भाषा में)
Adani Power shares: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 22 सितंबर को 20% तक की तूफानी तेजी आई और इसने अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। बीएसई पर शेयर का भाव 167.15 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो अब इसका नया ऑलटाइम हाई है।