इसराइली सैन्य बलों द्वारा क़तर की राजधानी दोहा में किए गए हमले, देश की सम्प्रभुता का उल्लंघन है और क्षेत्रीय शान्ति व सुरक्षा के लिए एक गम्भीर ख़तरा है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि युद्धविराम पर सहमति के लिए प्रयासों के बीच, यह इसराइली हमला, टकराव में एक चिन्ताजनक उछाल है. है.