(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है कि मध्य पूर्व में धधकते युद्ध के भयावह नतीजे सामने आ रहे हैं: विशाल पैमाने पर लोग विस्थापन के लिए मजबूर हुए हैं और विश्व के अनेक हिस्सों में मानवीय सहायता सामग्री की आवाजाही में व्यवधान आया है.