टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, समीर ने 4 अक्टूबर की रात करीब 11:03 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि एक बुजुर्ग ग्राहक को कॉफी देने के बाद भुगतान को लेकर झगड़ा हुआ। कस्टमर ने जो पैसे दिए, उनमें 10 रुपये का एक फटा हुआ नोट भी था। समीर ने नोट लेने से मना किया, तो उसे मारा गया।