साइबर अपराधों के विरुद्ध लड़ाई और उनकी रोकथाम के लिए पहली संयुक्त राष्ट्र सन्धि पर 65 देशों ने वियत नाम की राजधानी हनोई में हस्ताक्षर किए हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस सन्धि को एक ऐसा शक्तिशाली, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी उपाय बताया है, जिससे साइबर अपराधों के विरुद्ध सामूहिक रक्षा कवच को मज़बूती मिलेगी.