उमेश के दोस्त किसान राजभर भी व्लॉग बनाते हैं। दोनों को जब पता चला कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ वहां आने वाले हैं, तो वे उनकी वीडियो बनाने के लिए पहुंच गए। राजभर ने बताया, “हम पहले अमिताभ बच्चन के घर के बाहर वीडियो बनाने गए थे। इसके बाद हम पुष्पा पार्क पहुंचे, जहां टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने आते हैं। हमने वहां काफी देर तक वीडियो बनाए। जब टाइगर बाहर आए, तो उन्होंने हमसे बातचीत की। इस दौरान हमने उनके साथ कुछ तस्वीरें लीं और वीडियो भी रिकॉर्ड किए।” राजभर के मुताबिक, जब गोलीबारी शुरू हुई, उस समय अभिनेता अपने ड्राइवर के साथ कार में बैठ चुके थे। उन्होंने बताया, “गोली चलने की आवाज ऐसी थी, जैसे दिवाली पर लगातार पटाखे फूट रहे हों। मैं घबराकर चिल्लाने लगा कि टाइगर सर को गोली लग गई है। इसी बीच उमेश को भी गोली लग गई।”