नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बहस का विषय जातीय जनगणना बना, जिस पर अमित शाह ने अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया।