सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र जाँच आयोग ने, सीरियाई सरकार और मुख्यतः कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बल (SDF) के बीच हुए युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है. आयोग ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश के पूर्वोत्तर इलाक़ों में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और आपसी समझौते के किसी भी तरह के उल्लंघन को रोकें.